नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
शाजापुर जिले में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जिले में मंडल अध्यक्ष बदले गए जिसमें गोलाना मंडल अध्यक्ष सुरज सिंह सिसोदिया की जगह नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोवा पाटीदार को गुलाना भाजपा मंडल कि कमान सौंपी गई जहां उनका पदभार समारोह कार्यक्रम में उनके गृह ग्राम मंगलाज से लेकर कई जगह स्वागत समारोह का दौर चलता रहा जहां सलसलाई नगर में नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोवा के काफिले के पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष के द्वारा बस स्टैंड हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की उसके बाद महाराणा प्रताप मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया जहां कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद मंत्री इंदर सिंह परमार जिंदाबाद जैसे नारे लगाएं सलसलाई नगर में भाजपा गुलाना मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोवा ने मंडल को मजबूत करने कि बात कही और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा
