Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 16 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बच्चों को लेकर नई नीति: तीसरे बच्चे पर ₹30 हजार, चौथे पर ₹40 हजार देगी सरकार

आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार ने राज्य में घटती जनसंख्या वृद्धि दर को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए परिवारों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए आर्थिक प्रोत्साहन देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ऐलान किया कि राज्य में तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा नरसन्नापेटा में आयोजित ‘स्वर्ण आंध्र–स्वच्छ आंध्र’ कार्यक्रम के दौरान की।
उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को बोझ नहीं, बल्कि देश की संपत्ति के रूप में देखा जाना चाहिए और भविष्य को मजबूत बनाने के लिए जनसंख्या संतुलन जरूरी है।

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पहले उन्होंने परिवार नियोजन को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया था, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि घटती जनसंख्या दर भविष्य में सामाजिक और आर्थिक चुनौतियां पैदा कर सकती है, इसलिए सरकार अब लोगों को अधिक बच्चों के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने यह भी संकेत दिए कि दूसरे बच्चे के जन्म पर भी आर्थिक सहायता देने की योजना पर विचार किया जा रहा है, हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Previous News

कांस्य फिल्म फेस्टिवल में छाईं वृंदावन की बेटी आरती क्षेत्रपाल, रेड कारपेट पर दिखी भारतीय संस्कृति और आध्यात्म की झलक

Next News

NEET केस पर राहुल गांधी का हमला: ‘22 लाख बच्चों के साथ धोखा’, PM से धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग