Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 16 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में इको गाड़ी का टायर फटा, अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई तीन घायल

मथुरा-वृंदावन मार्ग पर अद्धा चौकी के सामने शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक इको गाड़ी का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई।

हादसे में इको चालक समेत बाइक सवार दंपति घायल हो गए, जो गाड़ी की चपेट में आ गए थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त इको गाड़ी एक निजी स्कूल की थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous News

वृंदावन पहुंचे डॉ. कुमार विश्वास, बोले- ओवैसी को पढ़ना चाहिए भारत का सांस्कृतिक इतिहास

Next News

अधिक मास मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसपी ग्रामीण ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश