Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 16 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मांट तहसील पहुंचे डीएम-एसएसपी, समाधान दिवस का लिया जायजा; 84 कोस परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण

मथुरा की मांट तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अचानक पहुंचकर जनसुनवाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में कुल 48 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को जल्द समाधान के लिए भेजा गया।

इसके बाद डीएम और एसएसपी ने विभागीय अधिकारियों के साथ 84 कोस परिक्रमा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
अधिक मास शुरू होने से पहले प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग पर किसी भी प्रकार की गंदगी, अव्यवस्था या अवरोध नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।

Previous News

जानलेवा हमले के फरार आरोपियों ने घर में घुसकर लहराए हथियार पीड़ित पहुंचे एसएसपी दफ्तर

Next News

वृंदावन पहुंचे डॉ. कुमार विश्वास, बोले- ओवैसी को पढ़ना चाहिए भारत का सांस्कृतिक इतिहास