Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 16 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जुगल घाट पर यमुना स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वृंदावन के जुगल घाट पर यमुना स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसे में एक श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।
स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को यमुना से बाहर निकाला और पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय कमलेश निवासी अयोध्या के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

गौरतलब है कि करीब एक माह पहले भी यमुना नदी में बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। इसके बावजूद घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन की व्यवस्थाओं और घाटों पर सुरक्षा इंतजामों की गंभीर स्थिति को उजागर कर दिया है।

Previous News

नोएडा: सेक्टर-63 की दो कंपनियों में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Next News

महावन तहसील में समाधान दिवस आयोजित, 42 शिकायतें दर्ज - पांच का मौके पर निस्तारण