Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 16 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में चलते ट्रक में भीषण आग, हाईवे पर मची अफरातफरी; बैटरियां जलकर खाक

मथुरा में दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शुक्रवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब आगरा से दिल्ली की ओर जा रहे एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना जैत थाना क्षेत्र के तरंग सोसायटी के पास हुई, जहां कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

बताया जा रहा है कि ट्रक के केबिन में अचानक धुआं उठना शुरू हुआ, जिसे चालक ने देख लिया, लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई चिंगारी से आग भड़क गई।

हादसे के दौरान ट्रक में रखी बैटरियां भी जलकर खाक हो गईं, जिससे काफी नुकसान हुआ। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सूचना मिलते ही जैत थाना पुलिस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हाईवे के किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे में ट्रक चालक शरद, निवासी बन्दपुरा (ललितपुर) सुरक्षित बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous News

वृंदावन पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

Next News

प्रसव के बाद प्रसूता की संदिग्ध मौत, निजी अस्पताल सीज; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप