Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 11 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चित्रगुप्त पीठ पर शिव महापुराण कथा का भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

गोवर्धन–राधाकुंड छटीकरा मार्ग स्थित जुलेंदी गांव में बने चित्रगुप्त पीठ पर आयोजित शिव महापुराण कथा का भव्य समापन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
समापन अवसर पर दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पीठाधीश्वर डॉ. सच्चिदानंद महाराज के सानिध्य में हवन-यज्ञ में आहुति दी। इस दौरान सवा लाख शिवलिंगों का ढोल-नगाड़ों के साथ विधिवत विसर्जन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में जागेश्वर धाम से लाए गए कोटेश्वर महादेव की विधि-विधान से स्थापना भी की गई। इसके पश्चात आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा डॉ. सच्चिदानंद महाराज का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाराज ने वृंदावन में हाल ही में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Previous News

मोटर वोट हादसे में बची पिंकी की जान ,,बताई आप बीती

Next News

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में अगली सुनवाई 15 मई को