Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 14 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 15 लोगों की मौत की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के देवास जिले के एबी रोड स्थित टोंककला क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार कई मजदूरों के हताहत होने की आशंका है, जबकि कुछ लोगों की मौत की पुष्टि की बात भी सामने आ रही है।

स्थानीय लोगों का दावा है कि हादसे में मरने वालों की संख्या 15 तक हो सकती है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विस्फोट के बाद मौके पर दर्दनाक दृश्य देखने को मिले, जहां सड़क पर शवों के अवशेष और मलबा बिखरा पड़ा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी की जा रही थी और खुलेआम बारूद रखकर पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय पर गंभीर आरोप लगाए हैं और राजनीतिक संरक्षण की भी आशंका जताई है।

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों के नि:शुल्क उपचार की घोषणा की है। प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

Previous News

नर्सरी की बच्ची ने स्कूल में की उल्टी तो मां से लगवाया पोछा, 2 घंटे हाथ खड़े करवाने का आरोप, मचा हंगामा

Next News

तेज आंधी में टीन शेड समेत हवा में उड़ा युवक, वीडियो वायरल, “सुपरमैन” जैसा नजारा देख दंग लोग