Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 13 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हरिद्वार में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, करण माहरा ने संगठन मजबूती पर दिया जोर

हरिद्वार में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर आगामी चुनावों की तैयारियों पर मंथन किया। देवपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती और जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान करण माहरा ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है और पार्टी कार्यकर्ताओं को आम लोगों के बीच जाकर सरकार की नीतियों और जनहित के मुद्दों को उठाना होगा।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीदने की अपील पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में आम आदमी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और सोना खरीदना लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।

करण माहरा ने कहा कि यदि आर्थिक हालात नहीं सुधरे तो इसका असर आने वाले कुंभ मेले पर भी देखने को मिल सकता है। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

Previous News

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Next News

व्यापारियों ने सरकार के सामने रखीं 25 मांगें, ई-कॉमर्स को बताया खुदरा बाजार का सबसे बड़ा संकट