Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 13 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
तहसील परिसर में कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा तहसील परिसर में उस समय सनसनी फैल गई, जब एसडीएम कोर्ट में कार्यरत एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 8 निवासी महेंद्र कुमार सेन एसडीएम कोर्ट में चपरासी पद पर सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने तहसील परिसर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है।

Previous News

यमुना पुल से किशोरी ने लगाई छलांग, मौत के बाद क्षेत्र में मचा हड़कंप

Next News

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक