Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 13 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बीसीएस नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व नर्सिंग डे

मथुरा स्थित बीसीएस नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में विश्व नर्सिंग डे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक, अतिथि, स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस को नर्सिंग डे के रूप में मनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने नर्सिंग पेशे के महत्व और स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा, देखभाल और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने में नर्सों का योगदान अतुलनीय है। नर्सें समाज की सेवा और मानवता की मिसाल हैं।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य, वाद-विवाद और भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Previous News

काशी में शंकराचार्य की प्रश्नोत्तरी सभा में हंगामा, अभद्रता करने वाले युवक को श्रद्धालुओं ने रोका

Next News

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किए ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन, बोले— 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार