Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 11 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पुष्प विहार कॉलोनी में दो मकानों में हुई लाखों की चोरी

हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित पुष्प विहार कॉलोनी में बीती रात बदमाशों ने दो अलग-अलग मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।पहली घटना चंदपा कोतवाली क्षेत्र के नगला ओझा गांव निवासी राजेश पाठक के मकान में हुई। राजेश पाठक पेशे से किसान हैं और उनका पुष्प विहार कॉलोनी में भी एक मकान है। घटना के समय मकान बंद था, क्योंकि पूरा परिवार गांव गया हुआ था।बदमाशों ने पहले मकान का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर नीचे से सरिया उखाड़कर घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद उन्होंने घर के अंदर अलमारियों और दरवाजों के कई ताले तोड़ डाले। चोर यहां से पांच अंगूठियां, एक मंगलसूत्र समेत अन्य कीमती जेवरात और करीब 25 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। इस वारदात में लगभग तीन लाख रुपये के सामान के चोरी होने का अनुमान है।
बदमाशों ने पास में स्थित एक अन्य मकान को भी नहीं छोड़ा। इस मकान में शिक्षिका मीरा वार्ष्णेय किराए पर रहती हैं। चोर यहां से एक सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन और लगभग 40 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

सुबह जब स्थानीय लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Previous News

औरैया में “राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा” की हुई बैठक

Next News

भैंस के रुपयों को लेकर हुए विवाद में 6 लोग हुए गिरफ्तार