मथुरा में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी संस्थापक श्रीकांत त्यागी के निर्देशन में करन शर्मा को जिलाध्यक्ष, ठाकुर वीरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष और आस मोहम्मद को अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों के वृन्दावन पहुंचने पर कैलाश नगर मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
पार्टी नेतृत्व ने कहा कि राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल “सबको साथ लेकर चलने” की नीति पर कार्य कर रहा है, लेकिन ब्राह्मण समाज के सम्मान और अधिकारों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार पर सवर्ण विरोधी होने और सवर्ण समाज के उत्पीड़न का आरोप लगाया। वक्ताओं ने मध्य प्रदेश की घटना तथा थानों में आम जनता के शोषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, सम्मान और सभी वर्गों की समान भागीदारी के लिए संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर विष्णु शर्मा, मोहित गुप्ता, यूसुफ अली, भावेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।