Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 10 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
झांसी में चौंकाने वाला खुलासा: जली हुई महिला की हत्या में भतीजा निकला आरोपी, पुलिस ने किया हिरासत में

झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र में 8 मई को मिले एक महिला के जले हुए शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतका का ही भतीजा है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रमोद कुशवाहा को हिरासत में लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने साक्ष्य और जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।

मृतका की पहचान लाड़कुवंर कुशवाहा के रूप में हुई थी। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और मृतका के बीच चाची-भतीजे का संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों पहले भी एक हत्या के मामले में लगभग दो साल जेल में रह चुके थे।

पुलिस के अनुसार, मृतका द्वारा आरोपी से लगातार पैसों की मांग की जा रही थी, जिससे विवाद बढ़ता गया। इसी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटनास्थल से बीयर की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Previous News

महोबा के बरा जंगल में भीषण आग, 30 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित; 10–15 हजार पेड़ जलकर राख

Next News

अयोध्या राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूरा, 15 जून तक बनेगा शहीद स्तंभ