Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 10 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अयोध्या में भाजपा महिला मोर्चा का जन आक्रोश मार्च, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश पदयात्रा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए “सपा सांसद हाय-हाय” के नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद के सहादतगंज स्थित आवास का घेराव किया और केंद्र सरकार की नीतियों के समर्थन में आवाज उठाई।

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक कदम उठा रही है, जबकि विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महिलाएं न केवल घर की जिम्मेदारी संभालती हैं, बल्कि समाज और राजनीति में भी प्रभावी भूमिका निभाने में सक्षम हैं।

इस दौरान माहौल में राजनीतिक तनाव देखने को मिला और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।

Previous News

सोने का भाव ₹3583 बढ़ा, चांदी भी ₹15698 के स्तर पर पहुँची

Next News

महोबा के बरा जंगल में भीषण आग, 30 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित; 10–15 हजार पेड़ जलकर राख