Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 11 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
थाने में जहर खाने से युवक की हुई मौत

छतरपुर के चंदला थाना क्षेत्र में थाना परिसर के अंदर जहर खाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाहरपुर गांव निवासी 23 वर्षीय रामविशाल अहिरवार को पत्नी लीला अहिरवार के साथ चल रहे विवाद के चलते काउंसलिंग के लिए थाने बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले दो महीनों से विवाद चल रहा था और पत्नी मायके में रह रही थी।
काउंसलिंग के दौरान ही युवक ने अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होने की बात कही है।
मृतक की मां ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि पत्नी ने थाने में ही जहर खाने की बात कही है।

Previous News

कुमारी शैलजा का हरिद्वार दौरा, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Next News

औरैया में “राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा” की हुई बैठक