समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “दिल्ली से पर्ची आ गई क्या?”
उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि यूपी में कैबिनेट विस्तार हो रहा है या फिर मुख्यमंत्री जी की शक्ति का “कटाव-छंटाव” किया जा रहा है। अखिलेश ने तंज कसते हुए लिखा कि जिनका मंत्रिमंडल है, उनसे भी कोई पूछ ले।
सपा प्रमुख ने मंत्रिमंडल विस्तार में महिलाओं को आरक्षण देने की मांग भी उठाई। इसके साथ ही उन्होंने बंगाल की राजनीति पर भी कटाक्ष करते हुए लिखा कि “अगल-बगल की जोड़ी” का कुछ हाल-हवा होगा या फिर वो “अगल-बगल” ही झांकते रह जाएंगे।
अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हैं और कई नए चेहरों के मंत्री बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं।