Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 08 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
तमिलनाडु में विजय की सरकार का रास्ता साफ, कई दलों ने दिया समर्थन

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके (TVK) को अब सरकार बनाने के लिए जरूरी समर्थन मिलता नजर आ रहा है। सीपीआई, सीपीएम और वीसीके ने टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया है, जिसके बाद विजय के मुख्यमंत्री बनने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

टीवीके के पास फिलहाल 108 सीटें हैं। कांग्रेस के 5 विधायकों के समर्थन के बाद यह आंकड़ा 113 तक पहुंच गया है। वहीं सीपीआई, सीपीएम और वीसीके के कुल 6 विधायक भी समर्थन में आ गए हैं, जिससे गठबंधन का आंकड़ा 118 तक पहुंच गया है और बहुमत का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

सूत्रों के अनुसार विजय ने राज्यपाल से मुलाकात का समय मांगा है और जल्द ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि शाम 4:30 बजे सहयोगी दलों के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हो सकती है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार तमिलनाडु में युवाओं ने बड़ी संख्या में विजय की पार्टी का समर्थन किया है। लंबे समय से डीएमके और एआईएडीएमके के बीच सिमटी राजनीति में जनता तीसरे विकल्प की तलाश कर रही थी, जिसका फायदा टीवीके को मिला।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी वाम दलों से टीवीके के नेतृत्व में धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने में सहयोग करने की अपील की थी। इसके बाद टीवीके नेताओं ने लगातार सहयोगी दलों से संपर्क साधा और समर्थन जुटाने में सफलता हासिल की।

अब तमिलनाडु की राजनीति में सबकी नजर राज्यपाल की अगली कार्रवाई और विजय के संभावित शपथ ग्रहण पर टिकी हुई है।

Previous News

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान, पत्नी का विलाप देख नम हुईं आंखें

Next News

तेज रफ्तार ट्रक ने परिवार को रौंदा, पति-पत्नी समेत 3 बच्चों की मौत