Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 28 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मांट पुलिस की पहल से फिर जुड़े टूटते रिश्ते, परिवार परामर्श केंद्र में दो विवाहित जोड़ों के बीच कराया गया समझौता

मथुरा के थाना मांट पुलिस ने पारिवारिक विवादों को सुलझाने की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए दो विवाहित जोड़ों के बीच आपसी सुलह-समझौता कराया। थाना मांट में संचालित परिवार परामर्श केंद्र के प्रयासों से लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद का सुखद समाधान हुआ और दोनों परिवार फिर से एक साथ रहने के लिए राजी हो गए।

पुलिस के अनुसार, पारिवारिक मामलों को लेकर 10 मार्च 2026 को दोनों परिवारों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। इसके संबंध में प्रथम पक्ष की ओर से 14 अक्टूबर 2026 को थाना मांट में प्रार्थना पत्र दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को 30 अक्टूबर 2026 को थाने बुलाकर बातचीत की। इसके बाद 28 नवंबर 2026 को दोबारा दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया गया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आपसी समझाइश की गई।

पुलिस की समझदारी और प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। सुलह-समझौते के बाद दोनों जोड़े खुशी-खुशी एक साथ अपने घर के लिए रवाना हुए। दोनों पक्षों ने मांट पुलिस की इस पहल और कार्यप्रणाली की सराहना की।

इस पूरी प्रक्रिया में प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार, हेड कांस्टेबल मलिखान सिंह, महिला कांस्टेबल पूनम और महिला कांस्टेबल पूनम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous News

बरसाना पुलिस की कार्रवाई, अवैध पौनिया और दो जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Next News

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले लघु उद्योग भारती मथुरा के जिलाध्यक्ष अंकित बंसल, ब्रज के कृषि एवं औद्योगिक विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा