Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 28 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चमोली को मिला नया पुलिस कप्तान, IPS अमित श्रीवास्तव ने संभाली चमोली की कमान

उत्तराखंड के जनपद चमोली में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव (IPS) ने 27 नवंबर 2026 को विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पुलिस कार्यालय गोपेश्वर पहुंचने पर उन्होंने सर्वप्रथम गार्द सलामी ग्रहण की और इसके बाद पुलिस अधीक्षक चमोली की जिम्मेदारी संभाली।

वर्ष 2016 बैच के IPS अधिकारी अमित श्रीवास्तव इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, एसपी जीआरपी और उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल के परिसहाय (ADC) सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके पास विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अनुभव है।

कार्यभार संभालने के बाद नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने टीम भावना, आपसी समन्वय और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में बेहतर परिणाम के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच तालमेल बेहद जरूरी है।

आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभी से 'इलेक्शन मोड' में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन संबंधी तैयारियों, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पूरी गंभीरता एवं सतर्कता बरतने को कहा।

इसके बाद एसपी अमित श्रीवास्तव ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शाखाओं में संचालित कार्यों, अभिलेखों और व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित प्रभारियों को पारदर्शिता, समयबद्धता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

साथ ही जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े प्रमुख विषयों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अब नए पुलिस कप्तान के कार्यभार संभालने के बाद चमोली पुलिस की आगामी कार्ययोजना और विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा तैयारियों पर विशेष नजर रहेगी।

Previous News

मथुरा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई पुलिसकर्मियों के हुए तबादले और नई तैनाती

Next News

मथुरा में रामलीला मैदान का होगा कायाकल्प, सौंदर्यीकरण के लिए हुआ भव्य भूमि पूजन