Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 27 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जिला चिकित्सालय मथुरा में बंदरों और आवारा कुत्तों का आतंक CMS ने नगर निगम को लिखा पत्र

मथुरा जिला चिकित्सालय  परिसर में बंदरों और आवारा कुत्तों की बढ़ती दहशत को लेकर अस्पताल प्रशासन ने नगर निगम से कार्रवाई की मांग की है मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने नगर आयुक्त नगर निगम मथुरा वृंदावन को पत्र भेजकर इन जानवरों को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाने का अनुरोध किया है ​

जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा भेजे गए पत्र पत्रांक 2026-27/1794 दिनांक 13 अक्टूबर 2026 के अनुसार पिछले कुछ महीनों से अस्पताल में बंदरों और आवारा कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है इसके चलते उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी व डर का सामना करना पड़ रहा है जिससे जनमानस में भय का माहौल बन रहा है ​पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी पत्रांक 0/2026-27/1633 दिनांक 23 सितंबर 2026 के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है जिसकी छायाप्रति भी इस पत्र के साथ संलग्न की गई है जनहित को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने नगर निगम से बंदरों और आवारा कुत्तों को पकड़वाकर अन्यत्र किसी जंगल में छुड़वाने की मांग की है

Previous News

मथुरा के नए बस स्टैंड रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से इलाके में फैली सनसनी