Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 26 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मांट पुलिस ने राया फाटक के पास से दबोचा

मथुरा में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मांट पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन पुत्र चन्द्रपाल, निवासी गांव नगला काशी, कसेरा कलां, थाना मांट, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर 2026 को रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर पुलिस टीम ने थाना राया क्षेत्र में राया फाटक के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना मांट में दर्ज मुकदमा संख्या 270/26 में वांछित चल रहा था।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1) और 118(1) के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार और कांस्टेबल ओमवीर सैनी शामिल रहे।

Previous News

मथुरा जंक्शन पर तीन युवतियों के साथ मिला रहीस, एक की झारखंड में दर्ज है गुमशुदगी; RPF कर रही पूछताछ

Next News

लखनऊ के शिखर सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नंदी की प्रतिमा भेंट कर मथुरा के अंकित बंसल को किया सम्मानित