Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 26 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गिरिराज परिक्रमा लगाने आए छह वर्षीय मासूम की कुंड में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

मथुरा के धार्मिक नगरी गोवर्धन से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाने आए ग्रेटर नोएडा के एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उनका छह वर्षीय मासूम बेटा कुंड में डूब गया। काफी तलाश के बाद बच्चे का शव ऋण मोचक कुंड में मिला। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा निवासी देवराज शर्मा अपने परिवार के साथ गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने गोवर्धन पहुंचे थे। परिवार ने पहले बड़ी परिक्रमा पूरी की। इसके बाद छोटी परिक्रमा के दौरान थकान महसूस होने पर सभी लोग बिजलीघर के सामने स्थित पार्क में आराम करने बैठ गए। इसी दौरान छह वर्षीय रजत अचानक परिजनों की नजरों से ओझल हो गया।

बच्चे के लापता होने की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आसपास के इलाके में काफी तलाश की, लेकिन मासूम का कहीं पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद ऋण मोचक कुंड में बच्चे का शव दिखाई दिया। आनन-फानन में मासूम को कुंड से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अमित के अनुसार बच्चे को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। इस दर्दनाक हादसे के बाद माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस परिवार ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा और दर्शन के लिए गोवर्धन की यात्रा शुरू की थी, उसी यात्रा का अंत जिंदगी भर का दर्द बन गया।

Previous News

UP चुनाव 2027: अखिलेश यादव के घोषणापत्र में युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए होंगे बड़े ऐलान!

Next News

यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 28 अधिकारियों के तबादले, 10 IPS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी