Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 25 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
योगी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए गोवर्धन में घुटनों के बल सप्तकोसीय परिक्रमा कर रहा मध्य प्रदेश का युवक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का प्रधानमंत्री बनाने की कामना लेकर मध्य प्रदेश का एक युवक इन दिनों गोवर्धन में अनूठी साधना कर रहा है। अशोकनगर जिले के गांव परवई, तहसील साडोरा निवासी संजय यादव गिरिराज जी महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा घुटनों के बल कर रहे हैं। युवक के इस कठिन संकल्प को देखकर परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं के बीच चर्चा बनी हुई है।

संजय यादव का कहना है कि योगी आदित्यनाथ देशहित में कार्य कर रहे हैं और उनके अनुसार देश को मजबूत नेतृत्व देने में सक्षम हैं। इसी विश्वास और कामना के साथ वह गिरिराज जी महाराज की शरण में पहुंचे हैं और योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना लेकर घुटनों के बल परिक्रमा कर रहे हैं।

संजय ने देशवासियों से भी अपील की है कि वे उनकी इस कामना में सहयोग करें। इस कठिन संकल्प को पूरा करने में उनके मित्र प्रिंस यादव, श्याम बिहारी और अमित यादव भी साथ दे रहे हैं। मित्रों के सहयोग से संजय लगातार घुटनों के बल सप्तकोसीय परिक्रमा कर रहे हैं।

गिरिराज जी महाराज के प्रति आस्था और अपनी राजनीतिक कामना को लेकर संजय यादव की यह अनूठी परिक्रमा गोवर्धन आने वाले श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण और चर्चा का विषय बनी हुई है।

Previous News

संस्कृति विश्वविद्यालय के 9 विद्यार्थियों का हयात पैलेस में चयन, गुरुग्राम में छह माह की मिलेगी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग