Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 25 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जनगणना-2027 को लेकर ADM प्रशासन ने की स्व-गणना, जनपदवासियों से भी अभियान में भाग लेने की अपील

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मथुरा में स्व-गणना (Self Enumeration) अभियान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की सहभागिता लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार, 25 नवंबर 2026 को अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अमरेश कुमार ने स्वयं स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेकर अपने परिवार की जानकारी दर्ज की।

इस दौरान एडीएम प्रशासन ने जनपदवासियों से भी इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दर्ज कर सकते हैं और जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय कार्य को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा लें और सही जानकारी दर्ज कराएं।

इस अवसर पर स्टेट फील्ड ट्रेनर भानु प्रकाश रावत, जिला जनगणना सहायक कपिल यदुवंशी एवं जिला जनगणना तकनीकी सहायक अंकुर सक्सेना उपस्थित रहे।

Previous News

मथुरा में हत्या के सबूत मिटाने वाला आरोपी गिरफ्तार! मृतक की बाइक काटकर कूड़े में फेंके थे पुर्जे, पुलिस ने किए बरामद

Next News

संस्कृति विश्वविद्यालय के 9 विद्यार्थियों का हयात पैलेस में चयन, गुरुग्राम में छह माह की मिलेगी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग