Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 25 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर! चोरी का पर्स और अवैध चाकू बरामद, 8 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

वृंदावन पुलिस ने चोरी और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का पर्स, एक अवैध चाकू और 360 रुपये नकद बरामद किए हैं। खास बात यह है कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ पहले से ही चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को शाम करीब 4:28 बजे वृंदावन की गंदी गली से लगभग 10 कदम की दूरी पर पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली। उसकी पहचान दीपक उर्फ दीपू पुत्र विष्णु निवासी किशोरपुरा, वृंदावन के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस को युवक के पास से एक जेंट्स पर्स मिला, जिसमें नवीन खट्टर नाम के व्यक्ति का आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, विभिन्न बैंकों के एटीएम और क्रेडिट कार्ड, एक चेक और 360 रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा आरोपी के पास से एक अवैध चाकू भी मिला।

8 मुकदमों का आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वृंदावन थाने में वर्ष 2023 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और अन्य मामलों सहित कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 757/2026 के तहत बीएनएस की धारा 317(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बिहारीजी शिवकुमार शर्मा और पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में कांस्टेबल अनिकेत और ऋषि पाल भी शामिल रहे।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Previous News

हल्दी की रस्म के दौरान अवैध पिस्टल से हर्ष फायरिंग, सिर में गोली लगने से दूल्हे की बुआ की मौत

Next News

मथुरा में हत्या के सबूत मिटाने वाला आरोपी गिरफ्तार! मृतक की बाइक काटकर कूड़े में फेंके थे पुर्जे, पुलिस ने किए बरामद