Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 23 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा के 25 घाटों पर कल जगमगाएंगे ढाई लाख से अधिक दीप, देव दीपावली की तैयारियों का नगर निगम अधिकारियों ने लिया जायजा

धर्मनगरी मथुरा में देव दीपावली पर्व को भव्य और आकर्षक रूप से मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सोमवार को मथुरा के घाटों पर देव दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।

इस अवसर पर यमुना के घाटों को लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाया जाएगा। पर्व को लेकर रविवार को मथुरा-वृंदावन नगर निगम के अधिकारियों ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।

जहां कहीं भी व्यवस्थाओं में कमियां दिखाई दीं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं इस दौरान नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि देव दीपावली के अवसर पर घाटों पर ढाई लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

इसके लिए नगर निगम की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पर्व को भव्य स्वरूप देने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और घाटों की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

देव दीपावली के अवसर पर यमुना के घाट दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे। इस भव्य आयोजन को लेकर शहरवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है नगर निगम प्रशासन का प्रयास है कि आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो और मथुरा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक छटा देश-दुनिया के सामने आकर्षक रूप में प्रस्तुत हो

Previous News

महेश्वरी महिला मंडल ने श्रद्धा और उल्लास से मनाया अन्नकूट महोत्सव

Next News

महिला पर्यटक से पर्स छीनने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्कूटी की नंबर प्लेट छिपाकर करते थे वारदात