Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 23 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सड़क पर कब्जे को लेकर हंगामा,कॉलोनी वासियों ने जताया विरोध ,मौके पर पहुंची पुलिस

मथुरा के महोली रोड स्थित गोपाल नगर में सड़क पर कथित कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। सार्वजनिक सड़क पर कब्जे के आरोप को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। कॉलोनीवासियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। वहीं, वार्ड 68 के पार्षद कुलदीप पाठक भी स्थानीय लोगों के समर्थन में नजर आए। विवाद की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। देखिए पूरी रिपोर्ट।

मथुरा के महोली रोड स्थित गोपाल नगर में सड़क पर कथित कब्जे को लेकर मामला गरमा गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी की सार्वजनिक सड़क पर एक व्यक्ति द्वारा कब्जा किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में लोगों के आवागमन में परेशानी हो सकती है।

सड़क पर कब्जे की जानकारी मिलते ही कॉलोनीवासी एकत्रित हो गए और मौके पर विरोध जताते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान वार्ड संख्या 68 के पार्षद कुलदीप पाठक भी स्थानीय लोगों के साथ मौजूद रहे। कॉलोनीवासियों ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग उठाई।

वहीं, विवाद की सूचना मिलते ही पन्ना पोखर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली।

फिलहाल सड़क पर कथित कब्जे को लेकर विवाद बना हुआ है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और कॉलोनीवासियों को इस समस्या से कब तक राहत मिलती है।

Previous News

तीन महीने बाद भी सुलझ नहीं पाई देवेंद्र पाठक की हत्या की गुत्थी

Next News

जिला महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ नदारद, बच्चों के इलाज के लिए भटक रहे परिजन