Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 22 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर विधायक महाराज जी ने दी श्रद्धांजलि, बाँटा इंडेक्शन चूल्हा

अमेठी में समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अमेठी विधायक महाराजी देवी ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष, विचारों एवं समाज के प्रति योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नेताजी के बताए रास्ते पर चलने तथा समाज के हर वर्ग के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

वहीं जयंती के अवसर पर विधायक महाराजी देवी ने महिलाओं को इंडक्शन चूल्हे वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के माध्यम से नेताजी को श्रद्धांजलि देने के साथ महिलाओं को उपहार भी प्रदान किए गए।

Previous News

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन अलर्ट, ADM और SDM ने BLO व सुपरवाइजरों के साथ की बैठक