मथुरा शहर में जाम की समस्या अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। शहर में लगने वाले लंबे जाम का असर अब रोडवेज बसों के संचालन पर भी पड़ रहा है। हालात यह हैं कि यातायात पुलिस द्वारा बसों को बस स्टैंड के अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा, जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर दिखाई दे रहा यह नजारा रविवार देर शाम का है। जहां रोडवेज बस स्टैंड के अंदर यात्री बसों के इंतजार में बैठे नजर आ रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि उन्हें तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद बसों की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
वहीं बसों के इंतजार में परेशान यात्रियों को यह भी समझ नहीं आ रहा कि आखिरकार उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कितना और इंतजार करना पड़ेगा।
दूसरी ओर रोडवेज विभाग के कर्मचारी भी असमंजस की स्थिति में हैं। बसों के समय पर नहीं पहुंचने के कारण वे भी यात्रियों को सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
शहर के जाम ने रोडवेज व्यवस्था और यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब सवाल यह है कि आखिर कब तक यात्रियों को इस तरह घंटों बसों का इंतजार करना पड़ेगा?