Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 21 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हाईवे थाना पुलिस को मिली सफलता, चोरी के मामलों में वांछित 3 आरोपी गिरफ्तार

मथुरा में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाईवे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामलों में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु निवासी सतोहा, कल्लन उर्फ हेमसिंह निवासी धनगांव और धीरज निवासी सतोहा, थाना हाईवे मथुरा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को मालगोदाम रोड से पटरी की तरफ करीब 100 मीटर आगे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी हिमांशु के कब्जे से सफेद धातु के सिक्के, टीका, अंगूठियां, पायल, कंधोनी और नकदी बरामद हुई। वहीं कल्लन उर्फ हेमसिंह के पास से एक जोड़ी पाजेब और 1,890 रुपये बरामद किए गए। तीसरे आरोपी धीरज के कब्जे से पीली धातु की एक नथ और 2,000 रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं।

इस कार्रवाई को थाना हाईवे के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous News

बागेश्वर धाम सरकार पहुंचे वृंदावन पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे

Next News

मथुरा में अपहरण के बाद हत्या का खुलासा नौहझील पुलिस ने वांछित आरोपी मोहन सिंह को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद