वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंदिर परिसर के अंदर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाई गई LED स्क्रीन पर अचानक वेब सीरीज चलने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद गोस्वामी समाज और श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
नाराज गोस्वामी समाज ने वायरल वीडियो के जरिए मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि मंदिर परिसर के अंदर लगी LED स्क्रीन पर निगरानी और संचालन की व्यवस्था में बड़ी लापरवाही हुई है।
गौरतलब है कि इससे पहले मंदिर के बाहर लगी LED स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने का मामला भी सामने आया था। अब मंदिर के अंदर हुई इस घटना ने एक बार फिर व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आखिर मंदिर के भीतर LED स्क्रीन का संचालन कौन करता है? इसकी निगरानी की जिम्मेदारी किसकी है? और बार-बार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं
फिलहाल गोस्वामी समाज और स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।