Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 20 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
देवउठनी एकादशी पर पांच जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, गब्बर सैनी ने किया कन्यादान

मथुरा में देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर सामाजिक एकता और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। जमुनापार के नगला चिरंजी स्थित गोला कुआं पर महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति मथुरा एवं सहयोगियों के तत्वावधान में 21वें सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में पांच जोड़े विवाह बंधन में बंधकर एक-दूजे के हमसफर बने।

बैंड-बाजों की धुन और खुशियों के माहौल के बीच पांचों दूल्हे बारातियों के साथ विवाह स्थल पर पहुंचे। यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वरमाला कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान परिवारों और मेहमानों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में गोवर्धन के अड़ींग निवासी समाजसेवी गुलाब सिंह उर्फ गब्बर सैनी ने विशेष पहल करते हुए सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट किए और कन्यादान की रस्म निभाई। साथ ही आयोजन समिति के सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया।

सामूहिक विवाह समारोह ने समाज में सहयोग, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की गई।

Previous News

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Next News

शर्मा जिम फिटनेस का भव्य शुभारंभ अनाथ बच्चों को मिलेगी निःशुल्क ट्रेनिंग