Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 17 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में चिंतन शिविर के बाद दिल्ली जाएंगे CM योगी, अमित शाह और नितिन नबीन के साथ करेंगे अहम बैठक!

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सियासी तैयारियां तेज कर दी हैं। मथुरा में दो दिवसीय चिंतन शिविर के जरिए चुनावी रणनीति पर मंथन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब दिल्ली का रुख करेंगे। यहां उनकी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से अलग-अलग मुलाकात प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इन बैठकों में यूपी चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।

उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लक्ष्य के साथ बीजेपी ने मिशन 2027 की तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मथुरा के परखम स्थित दीनदयाल धाम में 16 और 17 नवंबर को पार्टी का दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया गया।

इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित संगठन के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन और जनता तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच बनाने को भी चुनावी अभियान का अहम हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया।

चिंतन शिविर के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे दिल्ली रवाना होंगे। जहां मंगलवार शाम उनकी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ अलग-अलग मुलाकात प्रस्तावित है।

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक इन बैठकों में मथुरा चिंतन शिविर से मिले फीडबैक, प्रदेश में संगठन की स्थिति और 2027 विधानसभा चुनाव के रोडमैप पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में अमित शाह और नितिन नबीन के उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर भी मंथन संभव है।

Previous News

ग्रेटर नोएडा के थाने में महिला दरोगा की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक की आशंका

Next News

दिल्ली में मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलाकर युवक की हत्या