Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 17 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में 18 नवंबर से होगा श्री दयाराम बद्री केदार आश्रम का भव्य उद्घाटन, हिमाचल के राज्यपाल कविंदर गुप्ता करेंगे शुभारंभ

धर्मनगरी वृंदावन में धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन की भव्य तैयारियां की जा रही हैं। अल्हैपुर मार्ग स्थित नवनिर्मित श्री दयाराम बद्री केदार आश्रम का पांच दिवसीय उद्घाटन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह 18 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। खास बात यह है कि हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल कविंदर गुप्ता वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आश्रम का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान देशभर के संत-महात्मा, धर्माचार्य और कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

वृंदावन के अल्हैपुर मार्ग, राधा फ्लोरेंस के निकट नवनिर्मित श्री दयाराम बद्री केदार आश्रम में 18 से 22 नवंबर 2026 तक पांच दिवसीय दिव्य एवं भव्य उद्घाटन और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दयाराम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।

आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य कमल नयन जी महाराज ने पत्रकार वार्ता में बताया कि समारोह का शुभारंभ 18 नवंबर को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता आश्रम का उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और देव पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे।

समारोह के पहले दिन शाम 6 बजे प्रख्यात भजन गायिका करुणा चौहान और रात 8 बजे भजन सम्राट निकुंज कामरा अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगे।

वहीं प्रतिदिन 108 ब्राह्मणों द्वारा सहस्र चंडी पाठ किया जाएगा। 19 नवंबर को शाम 5 से 7 बजे तक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक बनवारी लाल संगीताचार्य की भजन संकीर्तन संध्या आयोजित होगी। इसके बाद रात 8 बजे भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी रासलीला का आयोजन किया जाएगा।

इस पांच दिवसीय समारोह में देशभर के प्रमुख राजनेता, संत-महात्मा, धर्माचार्य, समाजसेवी और श्रद्धालु शामिल होंगे।

आचार्य कमल नयन महाराज के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य श्रीबदरीनाथ धाम और श्रीधाम वृंदावन के बीच आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत करना है।

Previous News

"कन्हैया और निधिवन कब तक रहेंगे बंदी?" के जयघोष के साथ निकली जन-जागृति रैली, गौरव शर्मा ने किया जोरदार स्वागत

Next News

ग्रेटर नोएडा के थाने में महिला दरोगा की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक की आशंका