धर्मनगरी गोवर्धन में जरूरतमंद और असहाय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। जतीपुरा स्थित सीताराम धर्मशाला में कल्याणं करोति नेत्र संस्थान द्वारा 25वें निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। छह दिवसीय इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच से लेकर आवश्यक उपचार तक की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
गोवर्धन के जतीपुरा स्थित सीताराम धर्मशाला (जापान वाली), परिक्रमा मार्ग पर मंगलवार को 25वें निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ।
कल्याणं करोति नेत्र संस्थान द्वारा आयोजित यह शिविर 17 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। शिविर का आयोजन श्रीनाथ जी धर्मार्थ सेवा सोसाइटी, फरीदाबाद के सौजन्य से किया जा रहा है।
शिविर में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी। वहीं 17 से 21 नवंबर तक मरीजों की जांच और भर्ती की प्रक्रिया निर्धारित की गई है।
इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र रोगियों की जांच, उचित परामर्श और आवश्यक उपचार की सुविधा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जरूरतमंद मरीजों को उपचार के लिए भर्ती करने की व्यवस्था भी की गई है।
आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय लोगों के लिए यह शिविर किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। संस्थान की इस पहल से क्षेत्र के अनेक जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा का लाभ मिल सकेगा।