मथुरा जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना बलदेव पुलिस टीम ने रविवार, 15 नवंबर 2026 को एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना बलदेव की टीम ने दोपहर करीब 2 बजकर 14 मिनट पर रेवती ढाबे से अवैरनी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर कार्रवाई करते हुए दीपक उर्फ दीपू (करीब 22 वर्ष) निवासी ग्राम मेदुआ, थाना बलदेव को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा और एक जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना बलदेव में मुकदमा अपराध संख्या 389/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
-
थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा
-
उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह
-
हेड कांस्टेबल संजय कुमार
-
हेड कांस्टेबल कैलाशचन्द्र