Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 15 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को ब्रज सेवा फाउंडेशन कराएगा निःशुल्क ब्रज चौरासी कोस यात्रा

मथुरा। ब्रज की पावन भूमि के दर्शन और आध्यात्मिक यात्रा का सपना देखने वाले आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं के लिए ब्रज सेवा फाउंडेशन ने सराहनीय पहल की है। संस्था की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के श्रद्धालुओं को निःशुल्क ब्रज चौरासी कोस तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए देशभर से चयनित श्रद्धालु मथुरा पहुंच चुके हैं।

यात्रा का शुभारंभ स्वामी घाट पर यमुना पूजन और श्री द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन के साथ होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को ब्रज के प्रमुख मंदिरों, पवित्र तीर्थस्थलों और भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थलियों के दर्शन कराए जाएंगे।

खास बात यह है कि संस्था की ओर से श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और परिवहन की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की गई है।

संस्था के मुख्य संयोजक नितिन अग्रवाल एवं अंकुश अग्रवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को ब्रज यात्रा का आध्यात्मिक लाभ पहुंचाना है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी भक्त ब्रज दर्शन से वंचित न रहे।

वहीं राहुल बंसल ने बताया कि 'स्वच्छ ब्रज-पावन ब्रज' अभियान के तहत स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कार्य किया जा रहा है। आगामी दिनों में डिजिटल माध्यम से ब्रज के प्रमुख मंदिरों और तीर्थस्थलों का वीडियो डॉक्यूमेंटेशन भी किया जाएगा, जिससे देश-दुनिया के भक्त घर बैठे ब्रज के दर्शन कर सकेंगे।

Previous News

वृंदावन के प्राचीन श्री अग्रविहारी मंदिर में धूमधाम से मना अन्नकूट महोत्सव, ठाकुरजी को अर्पित किए विविध व्यंजनों के भोग

Next News

मथुरा-वृंदावन में आयकर विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से व्यापारियों और कर्मचारियों में हड़कंप,