Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 15 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अमिताभ बच्चन के घर पर होने वाली थी फायरिंग! गैंगस्टर ने शूटर को मुंबई में रुकने का दिया था फरमान, दिल्ली पुलिस ने खोली साजिश

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक विदेशी गैंगस्टर से जुड़े दो कथित शूटरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गैंगस्टर ने अपने एक शूटर को मुंबई में रुककर अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' के बाहर फायरिंग करने का कथित निर्देश दिया था।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास ठाकुर उर्फ विक्की और दीपक सिंह उर्फ दीप के रूप में हुई है। दोनों को दिल्ली और मुंबई में अलग-अलग कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया कि दीपक सिंह को मुंबई में लंबे समय तक रुकने और अमिताभ बच्चन के घर के बाहर गोलीबारी करने का कथित टास्क दिया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस साजिश के पीछे अभिनेता के 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े कथित बयानों को लेकर नाराजगी बताई जा रही है। हालांकि अमिताभ बच्चन इन आरोपों को पहले ही खारिज कर चुके हैं।

वहीं दूसरा आरोपी विकास ठाकुर दिल्ली के एक कारोबारी पर रंगदारी के लिए फायरिंग करने की कथित योजना में शामिल बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे वारदात को अंजाम देने से पहले गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा दीपक सिंह अमृतसर में 3 अक्टूबर को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या के मामले में भी वांछित बताया गया है। पुलिस अब आरोपियों के गैंगस्टर कनेक्शन और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

फिलहाल स्पेशल सेल ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Previous News

आगरा में अखिलेश यादव के सामने सपा में शामिल हुए बाल योगी! 2027 चुनाव से पहले सपा ने चला बड़ा सियासी दांव

Next News

10 दिन में 'रामायण' ने कमाए ₹1,228 करोड़! शाहरुख की 'जवान' और यश की 'KGF-2' का रिकॉर्ड तोड़ा, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका