Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 12 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लग्जरी कार छोड़ बुलेट पर निकले संत प्रेमानंद महाराज, दर्शन के लिए पीछे दौड़े सैकड़ों भक्त

भाई दूज के पावन अवसर पर धर्मनगरी वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज का एक अनोखा और भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। आमतौर पर लग्जरी कार से आवागमन करने वाले प्रेमानंद महाराज इस बार अपने शिष्य रिंकू राजपूत की बुलेट मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर यमुना किनारे साधना के लिए रवाना हुए।

जैसे ही श्रद्धालुओं ने महाराज जी को बुलेट पर देखा, भक्तों में उत्साह की लहर दौड़ गई। अपने प्रिय संत की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु मोटरसाइकिल के पीछे दौड़ने लगे। पूरा रास्ता राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा।

जानकारी के अनुसार, प्रेमानंद महाराज बुलेट से यमुना पार स्थित जहाँगीरपुर के नए यमुना विहार आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने एकांत में अपनी नियमित साधना और भजन-कीर्तन किया। इसके बाद वे उसी बुलेट से वापस अपने आश्रम लौट आए।

महाराज जी की सादगी और इस अनोखे अंदाज का वीडियो  देखकर श्रद्धालु भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

स्थान: वृंदावन, मथुरा
राधे-राधे जय श्री कृष्ण!

Previous News

राया के नगला हरी में आग का तांडव, दो बुर्जी समेत कृषि सामग्री जलकर राख

Next News

त्योहारों को लेकर मथुरा पुलिस अलर्ट, SSP के निर्देश पर जिलेभर में पैदल गश्त, संदिग्धों की चेकिंग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत