Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 11 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कमलकांत उपमन्यु के आवास पर भव्य गोवर्धन पूजन, DM-SSP समेत पहुंचे जिले के अधिकारी; राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन

धर्मनगरी मथुरा में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में धोलि प्याऊ स्थित मोती कुंज रोड पर कमलकांत उपमन्यु के आवास पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार भव्य गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सहित जनपद के कई अधिकारी शामिल हुए और गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गोवर्धन पूजा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कमलकांत उपमन्यु और उनकी पत्नी अलका उपमन्यु ने विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गिरिराज महाराज का पूजन किया। इस अवसर पर राधा-कृष्ण की आकर्षक एवं मनमोहक झांकी भी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और श्रद्धालु पहुंचे।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने भी पहुंचकर पूजा-अर्चना की और गिरिराज महाराज का आशीर्वाद लिया। अधिकारियों की मौजूदगी के बीच स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजन की खास बात यह रही कि मोती कुंज रोड स्थित इस स्थान पर कई दशकों से सामूहिक गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है। क्षेत्रवासी इस परंपरा को आज भी पूरी श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ निभा रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी पूजा के अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहा।

Previous News

ईंट-भट्ठों पर मजदूरी करने वाले बच्चों का भविष्य अंधकार में, शिक्षा की व्यवस्था करे सरकार

Next News

बांके बिहारी मंदिर के पास खंडहर में लगी भीषण आग, पुलिस और स्थानीय लोगों ने टाला बड़ा हादसा