Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 11 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में पुलिस की कार्रवाई अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, पहले भी आर्म्स एक्ट में दर्ज हैं मुकदमे

मथुरा के वृंदावन में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना वृंदावन पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जगन्नाथ मंदिर से कच्चे रास्ते पर एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर खान उर्फ बौना पुत्र पप्पू खान, निवासी काशीराम कॉलोनी वृंदावन के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 23 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी को 10 नवंबर 2026 की शाम करीब 7:21 बजे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध चाकू/छुरा बरामद हुआ है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना वृंदावन में मुकदमा संख्या 730/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, उपनिरीक्षक दीपक नागर, हेड कांस्टेबल कुशलेश और कांस्टेबल स्वतंत्र कुमार अशोक।

Previous News

भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं भाई को तिलक करने जा रही विवाहिता की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत

Next News

वृंदावन पुलिस की कार्रवाई, दुष्कर्म के मामले में वांछित 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार