Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 11 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में 51 फीट के दिव्य गिरिराज स्वरूप के हुए दर्शन, 56 भोग और भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब

मथुरा में 28वां श्री गिरिराज पूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। महाविद्या चौराहे स्थित श्री गिरिराज जी मंदिर में 51 फीट के विशाल गिरिराज स्वरूप और 22 फीट ऊंचे भव्य श्रीनाथ जी स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

सामूहिक श्री गिरिराज पूजा महोत्सव समिति एवं श्री गिरिराज महिला मंडल द्वारा आयोजित इस महोत्सव में हजारों की संख्या में बृजवासी और श्रद्धालु पहुंचे। गाय के गोबर से निर्मित विशाल गिरिराज स्वरूप, तुलसी वन और पर्वत की दिव्य सजावट आकर्षण का केंद्र रही।

महोत्सव का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। इसके बाद गिरिराज महाराज का विधि-विधान से महाभिषेक किया गया। शाम को फूल बंगला, छप्पन भोग और अन्नकूट के दिव्य दर्शन हुए। वहीं संत-महात्माओं के सानिध्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया।

रात्रि 12 बजे गिरिराज महाराज की महाआरती के साथ 28वें महोत्सव का समापन हुआ। पूरा मंदिर परिसर 'गिरिराज महाराज की जय' के जयकारों से गूंज उठा।

Previous News

राया में दर्दनाक सड़क हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत

Next News

यम द्वितीया पर मथुरा में उमड़ा आस्था का सैलाब यमुना स्नान को पहुंचे लाखों श्रद्धालु, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात