Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 06 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
70 साल के सपा नेता का चौथा निकाह बना विवाद, दूसरी पत्नी पहुंची थाने

गाजियाबाद में सपा से जुड़े पूर्व पार्षद हाजी खलील के चौथे निकाह को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 70 वर्षीय नेता ने 20 साल की युवती से शादी की, जिसके बाद उनके परिवार में कलह खुलकर सामने आ गई है।

इस मामले में उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हाजी खलील उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं, साथ ही मेहर में मिली संपत्ति पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह विवाद पुराने वैवाहिक संबंधों और 11 बच्चों से जुड़े पारिवारिक मुद्दों के कारण और गहरा गया है। आरोप है कि पूर्व की शादियों से जुड़ी जानकारी छिपाई गई, जिससे विवाद बढ़ा।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के आरोपों की पड़ताल की जा रही है। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Previous News

विजय कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ - तमिलनाडु में TVK की सरकार

Next News

रेप के बाद सदमे में थी 11 साल की बच्ची, फांसी लगाकर दी जान