Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 10 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तैयारियां शुरू! अलीगढ़ में बंटने लगे निमंत्रण कार्ड, 4 दिसंबर को लखनऊ में होगी शाही शादी

अलीगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह जल्द ही अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज के साथ उनकी शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं। दीपावली का त्योहार परिवार के साथ मनाने के बाद अब रिंकू सिंह का परिवार विवाह समारोह की तैयारियों में जुट गया है।

जानकारी के मुताबिक, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का विवाह 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होगा। शादी को लेकर परिवार की ओर से मेहमानों को निमंत्रण पत्र भेजने और बांटने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है।

रिंकू सिंह ने अलीगढ़ के जिलाधिकारी अविनाश कुमार और एसएसपी नीरज कुमार जादौन को भी शादी का निमंत्रण दिया है। इसके अलावा अन्य विशिष्ट अतिथियों, रिश्तेदारों और परिचितों तक निमंत्रण कार्ड पहुंचाए जा रहे हैं।

शादी की तैयारियों में रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह और भाई सोनू लेफ्टी भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रिंकू ने अपनी बहन के साथ मिलकर शादी का कार्ड पसंद किया और उसे छपवाने में भी दिलचस्पी दिखाई।

दीपावली के मौके पर रिंकू सिंह अपने अलीगढ़ स्थित घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ त्योहार मनाया और अपनी बहन को स्कूटी भी उपहार में दी।

क्रिकेट और राजनीति जगत से जुड़ी इस शादी को लेकर प्रशंसकों में भी खासा उत्साह है। अब सभी की निगाहें 4 दिसंबर को होने वाले विवाह समारोह पर टिकी हैं।

Previous News

तेज रफ्तार वैन की टक्कर से हॉस्पिटल संचालक के बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम!

Next News

रिंकू सिंह के होम ग्राउंड से निकले दो नए क्रिकेट सितारे! अलीगढ़ के अर्नव और आयुष्मान का यूपीसीए अंडर-16 टीम में चयन