Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 10 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पति के बाद इकलौते बेटे की भी मौत! दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, मां का रो-रोकर बुरा हाल

आगरा। दीपावली का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन गया। जिस घर में रात को दीप जलाकर खुशियां मनाई गई थीं, उसी घर में अगली सुबह मातम छा गया। आगरा के सत्यनारायण धाम इलाके में 16 वर्षीय हाईस्कूल के छात्र कृष्ण कुमार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, कृष्ण कुमार अपनी मां भावना विश्वास और 20 वर्षीय बहन खुशी के साथ रहता था। उसके पिता मुकुल कुमार CISF में तैनात थे, जिनकी करीब दो वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। पति के निधन के बाद मां ने नौकरी कर दोनों बच्चों का पालन-पोषण किया।

बताया गया कि दिवाली की रात कृष्ण कुमार रोज की तरह अपने कमरे में सोने चला गया था। मां और बहन दूसरे कमरे में सो रही थीं। अगली सुबह जब मां बेटे को जगाने पहुंचीं तो उसे कमरे में मृत अवस्था में पाया। यह दृश्य देखकर मां बेसुध हो गईं। बेटी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति को खोने के बाद मां के जीवन का एकमात्र सहारा उनका बेटा भी चला गया। मां का विलाप देखकर आसपास मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

पुलिस के अनुसार, छात्र की मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous News

मथुरा में फर्जी ED अधिकारी बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, लाल-नीली बत्ती लगी कार समेत कई दस्तावेज बरामद

Next News

तेज रफ्तार वैन की टक्कर से हॉस्पिटल संचालक के बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम!