Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 10 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
18 दिन बाद हरिद्वार में लौटी मां गंगा की रौनक! हर की पौड़ी पर फिर बहने लगी गंगा की धारा, श्रद्धालुओं को मिली राहत

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार से श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। करीब 18 दिनों तक चली वार्षिक गंगा बंदी समाप्त होने के बाद मां गंगा की जलधारा एक बार फिर हर की पौड़ी समेत सभी प्रमुख घाटों पर पहुंच गई है। 7 नवंबर की मध्यरात्रि गंग नहर में दोबारा पानी छोड़ा गया, जिसके बाद हरिद्वार के घाटों की रौनक लौट आई।

दरअसल, हर साल दशहरे के बाद गंग नहर की सफाई, मरम्मत और रखरखाव के लिए वार्षिक गंगा बंदी की जाती है। इस दौरान गंगा नहर का जल प्रवाह रोक दिया जाता है, जिससे हर की पौड़ी समेत कई घाटों पर पानी का स्तर काफी कम हो जाता है। इस बार भी करीब 18 दिनों तक गंगा बंदी लागू रही।

इस दौरान नहर में जमा सिल्ट और गाद निकालने के साथ मरम्मत का कार्य किया गया। खास बात यह रही कि इस अवधि का उपयोग आगामी अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों के लिए भी किया गया। हरिद्वार में नए घाटों के निर्माण और पुराने घाटों की मरम्मत से जुड़े कई कार्य पूरे किए गए।

अधिकारियों के मुताबिक, अर्धकुंभ 2027 को देखते हुए गंगा नहर और एस्केप चैनल के किनारे करीब 3.25 किलोमीटर लंबे 10 नए घाट बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा पुराने घाटों की मरम्मत का काम भी पूरा किया गया है।

गंगा में दोबारा पानी छोड़े जाने के बाद हर की पौड़ी सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं को स्नान के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होने लगा है। इससे गंगा स्नान करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों को भी राहत मिली है।

अब अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों के बीच हरिद्वार के घाटों को और बेहतर बनाने तथा श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

Previous News

जयपुर में कोर्ट परिसर के बाहर मौलाना की जमकर पिटाई, छात्रा से निकाह के विवाद में भड़की भीड़!

Next News

मथुरा में फर्जी ED अधिकारी बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, लाल-नीली बत्ती लगी कार समेत कई दस्तावेज बरामद