Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 07 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मिशन शक्ति 6.0: जैत पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

मथुरा में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 7 नवंबर को थाना जैत की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं और छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि बस, रास्ते या सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ की घटना होने पर डरने की बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें और जरूरत पड़ने पर 1090 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

इस दौरान महिलाओं को 1090, 181, 112, 1098 और 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके।

वहीं छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत UPSC, UPPSC, NEET, JEE, NDA और CDS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से निःशुल्क कोचिंग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।

पुलिस टीम ने छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

Previous News

मथुरा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर अपराधी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; तमंचा-कारतूस बरामद

Next News

वृंदावन में विधवा माताओं ने तोड़ी रूढ़िवादी परंपराएं, दीप जलाकर मनाई खुशियों वाली दीपावली