Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 06 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दिवाली मनाने घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, पानी से भरे गड्ढे में समाई कार - पति-पत्नी और 3 माह के मासूम की मौत

उत्तर प्रदेश। दिवाली की खुशियां मनाने घर लौट रहे एक परिवार के साथ ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। हरदोई-कन्नौज मार्ग पर शुक्रवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में पति, पत्नी और उनके महज तीन महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के गांव सर्रा निवासी रमेश कुमार (35) गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करते थे। दिवाली का त्योहार मनाने के लिए वह अपनी पत्नी नीलम (32), तीन महीने के बच्चे और साथी आदित्य कुमार के साथ कार से अपने गांव लौट रहे थे।

शुक्रवार सुबह करीब 3:30 बजे बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर जफरपुर मोड़ के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया से नीचे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बचाव अभियान चलाकर कार सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद रस्सी की मदद से आदित्य को बाहर निकाला गया। वहीं रमेश, उनकी पत्नी नीलम और मासूम बच्चे को भी बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में घायल आदित्य का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरी थी। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

दिवाली पर घर लौटने की खुशी देखते ही देखते मातम में बदल गई। जिस घर में त्योहार की तैयारियां होनी थीं, वहां अब अपनों को खोने का दर्द है।

Previous News

बिहार में STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में तीन कुख्यात आरोपी ढेर; मनेर SHO रजनीश कुमार को भी लगी गोली

Next News

धनतेरस पर महिला थाना पुलिस का सख्त पहरा, कृष्णा नगर में मनचलों से लेकर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों तक पर कसा शिकंजा