Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 05 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जान से मारने के इरादे से फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर तमंचा और खोखा कारतूस बरामद

नौहझील (मथुरा)। जान से मारने की नीयत से युवक पर तमंचे से फायरिंग करने के मामले में नौहझील पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने पीसीआर पर लाए गए आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और .315 बोर का एक खोखा कारतूस बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को गांव सुहागपुर में आरोपी सतेंद्र पुत्र रणधीर सिंह ने एक व्यक्ति के पुत्र पर तमंचे से फायरिंग की थी। घटना के संबंध में पीड़िता की शिकायत पर थाना नौहझील में मुकदमा संख्या 314/2026 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही थी।

इसी क्रम में 5 नवंबर 2026 को करीब सुबह 11:15 बजे थाना नौहझील पुलिस टीम आरोपी सतेंद्र को पीसीआर पर लेकर घटना से संबंधित स्थान पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर सुहागपुर की ओर जाने वाली सर्विस रोड के किनारे घास और झाड़ियों से घटना में इस्तेमाल किया गया एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतेंद्र पुत्र रणधीर सिंह, निवासी गांव सुहागपुर, थाना नौहझील, जनपद मथुरा, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अन्जीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल मयक हीरा और कांस्टेबल मोनू राठी शामिल रहे।

Previous News

वृंदावन पुलिस ने कानपुर से लापता बालिका को सकुशल बरामद किया, परिजनों के किया सुपुर्द

Next News

त्योहारों से पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हाई अलर्ट, डॉग स्क्वाड और BDS ने चलाया चेकिंग अभियान